देश/विदेश

जानें, क्या है Vaccine Passport और कैसे करता है यह काम

काकरण अभियान से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।
Vaccine Passport एक इ-वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट है जो आपको दूसरे देश में प्रवेश की अनुमति देता है। हालांकि वैक्सीन पासपोर्ट को अभी अनिवार्य नहीं किया गया है लेकिन आने वाले समय में पर्यटकों को इसकी जरूरत पड़ सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक पर्टयन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस महामारी के चलते एक देश से दूसरे देश में प्रवेश को लेकर कई गाइडलाइंस जारी किए गए हैं, जिन्हें पर्यटकों को फॉलो करना पड़ता है। अब जबकि दुनियाभर के कई देशों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इससे पर्यटकों को दूसरे देशों में आने जाने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, प्रवेश संबंधी गाइडलाइंस में बदलाव किया जा रहा है। इससे पहले पर्यटकों को एक देश से दूसरे देश में आने-जाने के लिए हेल्थ पासपोर्ट या इम्यूनिटी पासपोर्ट रखना जरूरी था। इस पासपोर्ट से लोग एक देश से दूसरे देश में बिना किसी परेशानी के आ-जा सकते हैं। अब पर्यटकों को अपने साथ Vaccine Passport भी रखना पड़ सकता है। अगर आप भी आने वाले समय में विदेश जाने की प्लान बना रहे हैं, तो Vaccine Passport के बारे में सब कुछ जरूर जान लें। आइए जानते हैं कि क्या है Vaccine Passport और किसे इसकी जरूरत होती है-


क्या है Vaccine Passport

Vaccine Passport एक इ-वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट है जो आपको दूसरे देश में प्रवेश की अनुमति देता है। हालांकि, वैक्सीन पासपोर्ट को अभी अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले समय में पर्यटकों को इसकी जरूरत पड़ सकती है। इस बात की पुष्टि Global Tourism Crisis Committee की सलाह से होती है, जिसमें कमिटी ने सभी स्वास्थ्य और ट्रेवल ग्रुप्स को standardised digital certification system को लागू करने की सिफारिश की है।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि टीकाकरण अभियान से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। फ़िलहाल कहने में जल्दबाजी होगी कि टीकाकरण अभियान पूरी तरह से सफल रहने वाला है। इसके लिए कुछ वक्त लग सकता है। इसके चलते वैक्सीन पासपोर्ट सेवा की शुरुआत की जा रही है। साथ ही एक देश से दूसरे देश में टीका अनिवार्य किया जा रहा है। डेनमार्क ने वैक्सीन पासपोर्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। भविष्य में पर्टयकों को दूसरे देश में प्रवेश के लिए वैक्सीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!