डेली न्यूज़
आपाजी समूह को सीएमओ ने किया सम्मानित
छतरपुर। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा चलाये जा रहे दस का दम अभियान में भागीदारी करने के लिए आपाजी रसोई और आपाजी ब्लड ग्रुप के 13 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया है। आपाजी समूह के संचालक रफत खान ने बताया कि आपाजी समूह का प्रयास लोगों की मदद करना है। इसके साथ ही इन दिनों समूह के सदस्य लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। सम्मानित होने वाले सदस्यों में अब्बास अली पार्षद, रफीक खान, फरहान खान, राहुल राय, रजिया खातून, रिहाना खातून, हनीफ शेख, राजेन्द्र निरंजन, अमित गुप्ता, साकेब खान, जफर खान और शहबाज चौधरी शामिल रहे।