संयुक्त मोर्चा की नवीन कार्रकारणी का हुआ गठन, मजहर अली बने जिलाध्यक्ष
छतरपुर। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के द्वारा मंगलवार को समस्त पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों की सहमति पर नवीन कार्रकार्रणी गठित हुई। संचुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं सचिव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि, मोर्चा की नवीन कार्रकारणी का गठन किया गया है। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि सरकार अगर निश्चित समय पर संयुक्त मोर्चा की मांगे स्वीकार नहीं करती तो आगामी 19 जुलाई से संगठन के द्वारा आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। नवीन कार्रकारणी में छतरपुर सीईओ मजहर अली को जिलाध्यक्ष, सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी को उपाध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्ष अनुरुद्ध मिश्रा, प्रवक्ता सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन सेन , संयोजक भूपेंद्र गौतम, सह संयोजक वीरेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष चेतन अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओपी दिवेदी, जीतेन्द्र सिंह परमार प्रदेश उपाध्यक्ष रोजगार सहायक संघ मीडिया प्रभारी मानवेंद्र सिंह, व्यवस्थापक आशीष खरे, सचिव दिवाकर तिवारी, सह सचिव उषा यादव, उपाध्यक्ष ओपी सुक्ला, प्रचारक विनोद अवस्थी, सह प्रचारक चंद्रभान पटेल, व्यवस्थापक राजकुमार पाठक, सहमीडिया प्रभारी अमित खरे को नियुक्त किया गया है।