WHO ने चेतावनी दी है, तीसरी लहर आएगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण के डर से हम घर में नहीं बैठ सकते। बुरहानपुर में मास्कअप अभियान की शुरुआत के मौके पर शिवराज ने कहा कि वे कोविड संंक्रमण रोकने के लिए वे बुरहानपुर को देश के लिए मॉडल के रूप में देखना चाहते हैं। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि तीसरी लहर आएगी, सावधानी मत छोड़ना, प्रधानमंत्री जी भी बार-बार कह रहे हैं। अभी भी हमें कोई कसर नहीं छोड़ना, मैं कोरोना की समीक्षा रोज करता हूं। पूरे मप्र में आज के दिन केवल 11 केस है। लगभग 75 हजार टेस्ट रोज हो रहे हैं।
शिवराज ने बुरहानपुर में कई करोड़ की विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आत्मनिर्भर बुरहानुपुर का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। बुरहानपुर ऐतिहासिक विरासत से परिपूर्ण शहर है। यहां कई ऐसी संरचनाएं हैं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। उन्हें विकसित कर बुरहानपुर को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
अब हम कोरोना के डर से बैठ नहीं सकते: शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बुरहानपुर मेंकहा कि अब हम कोरोना के डर से बैठ नहीं सकते। बाज़ार खुल गए हैं। काम-धंधा शुरू हो गया है। लेकिन सावधानी रखने की ज़रूरत है। आत्मनिर्भर बुरहानपुर का हमने ब्लूप्रिंट बनाया है।