डेली न्यूज़
बक्स्वाहा में 18 करोड़ रूपए खर्च कर बनेगा आईटीआई 30 पदों पर होंगी नियुक्तियां, रोजगार के लिए युवाओं को बनाया जाएगा कुशल
छतरपुर। बक्स्वाहा में प्रस्तावित एशिया की सबसे बड़ी हीरा खदान को पर्यावरण मंजूरी मिलने के पूर्व ही यहां युवाओं को रोजगार में कुशल बनाने हेतु सरकारी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। युवाओं को सरकारी आईटीआई में पढ़कर विभिन्न ट्रेड में कुशलता हासिल हो सके इसके लिए बक्स्वाहा में 18 करोड़ 43 लाख रूपए खर्च कर सरकारी आईटीआई खोला जाएगा। इसके लिए मंगलवार को सरकार ने कैबिनेट में मंजूरी दे दी।