डेली न्यूज़

परेड में जांचा गया जवानों का टर्नआउट, होमगार्ड कमाण्डेंट कार्यालय का हुआ वार्षिक निरीक्षण

छतरपुर। होमगार्ड के जवानों की तैयारियों, उन्हें मिलने वाले संसाधनों और कार्यालय से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच के लिए किए जाने वाले वार्षिक निरीक्षण का आयोजन शुक्रवार को हुआ। शहर के डिस्ट्रिक कमाण्डेंट कार्यालय में कार्यालय प्रमुख करन सिंह के द्वारा इस वार्षिक निरीक्षण में विभिन्न मापदण्डों पर जांच की गई। उन्होंने परेड के दौरान जवानों का टर्नआउट देखा तो वहीं जवानों को उपलब्ध कराई जाने वाली किट, हथियारों आदि का निरीक्षण किया। कार्यालय की सभी शाखाओं का रिकार्ड देखा। तदोपरांत बारिश के दौरान बचाव की तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाएं भी परखीं। इस निरीक्षण के उपरांत जवानों की समस्याओं को भी सुना गया। डिस्ट्रिक कमाण्डेंट करन सिंह ने बताया कि जवानों की  विभिन्न समस्याओं में से जो समस्याएं जिला स्तर पर निराकृत हो सकती थीं उन्हें निराकृत किया गया शेष शिकायतें निराकरण हेतु अग्रिम कार्यालय को भेजी गई हैं। इस दौरान प्लाटून कमाण्डेंट संजय गौर, अमित दुबे, एएसआई दिनेश कुमार शर्मा, नवल सिंह, सुरेन्द्र राय, आशाराम विश्वकर्मा मौजूद रहे। यहां 60 जवानों की किटों का निरीक्षण किया गया। 

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!