जिला भाजपा कार्यालय में जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

छतरपुर। वर्ष 2003 से पहले मध्य प्रदेश में सड़क के नाम पर गड्ढे लाइट के नाम पर अंधकार और पानी के लिए त्राहि-त्राहि होती लोगों ने देखी है, लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रदेश में व्यापक तौर पर अपराध, एवं महिलाओं के अधिकारों की बात तो छोडि़ए महिला अत्याचार एवं हिंसा चरम पर थी,यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रह्लाद कुशवाहा ने गुरुवार को स्थानीय भा ज पा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव, महाराजपुर से अधिकृत प्रत्याशी कामाख्या प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला सह प्रभारी अरविंद रावत उपस्थित थे। श्री कुशवाहा ने कहा कि 2003 के बाद प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन करते हुए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सत्ता संभाली, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था, उनकी मेहनत और सतत प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई और हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए, उन्होंने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल कर विकसित राज्य बनाया। आज प्रदेश में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां विकास की नई इबारत नहीं लिखी गई हो, सड़क, बिजली, पानी, की गांव गांव तक सुविधा के साथ कृषि उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश, देश में अव्वल है। सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की जनता ने पिछले 20 सालों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना भरपूर प्यार दुलार और आशीर्वाद दिया है,और उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हुए मामा के रूप में सम्मान दिया। विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई ,जहां कई योजनाओं को लागू कर नवाचार किए गए व्यक्ति के जन्म से लेकर अंत समय तक ऐसी कई योजनाएं हैं,जिनका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश की खुशहाल जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है,और इसके लिए प्रदेश भर में अलग-अलग स्थानों से भाजपा द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकल कर जनता से आशीर्वाद लिया जा रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया है कि 18 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र चंदला से जिले की सीमा में जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी। दिनांक 18 19 और 20 तारीख को यह जन आशीर्वाद यात्रा सभी विधानसभाओं से होते हुए निकाली जाएगी।