LIVE TOKYO: हॉकी में हारकर भी देश का दिल जीत गईं बेटियां..
ब्रिटेन से हारीं भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रॉन्ज जीतने का सपना टूटा

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गईं। इस हार के बाद टीम ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया भी ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा।
08:47 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गईं। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने 16वें, सारा रोबर्टसन ने 24वें, कप्तान हॉली पियर्न वेब ने 35वें और कप्तान हॉली पियर्न वेब ने मिनट 48वें मिनट में गोल किया।