बहू-बेटियों को सम्मान देने में बुंदेलखंड हमेशा रहा है आगे: डॉ. नंदिता पाठक
महिला मोर्चा की परिचय बैठक में शामिल हुईं प्रदेश उपाध्यक्ष

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। बैठक में डॉ. नंदिता पाठक ने कहा कि वीरभूमि बुंदेलखंड बहू-बेटियों को सर्वाधिक मान-सम्मान देने में हमेशा आगे रहा है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन ने बुंदेलखंड की बेटी नंदिता पाठक को महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है। पूर्व नपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने डॉ. नंदिता पाठक का संक्षिप्त परिचय और समाजसेवा से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों को सभी के समक्ष रखा। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीता सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुमन पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिलाषा शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष शोभा राजपूत, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष द्रोपदी कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष गीता पटैरिया, राममूर्ति राजपूत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, उर्मिला साहू सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
खजुराहो। प्रसिद्ध समाजसेविका, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर नंदिता पाठक शुक्रवार को बमीठा क्षेत्र के ग्राम पीरा पहुंची जहां ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्रीमती पाठक गांव में पहुंची तो ग्रामवासियों ने बुंदेली परंपरा के अनुसार अपने दरवाजों पर बंदनवार लगाए, स्वागत द्वार पर महिलाओं ने कलश रखकर दीप-प्रज्ज्वलन के साथ उनका स्वागत किया।श्रीमती पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गांव की बच्चियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वाबलंबन के लिए भाजपा कई योजनाएं संचालित कर रही है। जन शिक्षण संस्थान छतरपुर के माध्यम से 20 महिलाओं को सिलाई ट्रेनिंग, बच्चियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन के तहत योगा तथा सेल्फ डिफेंस के गुण भी सिखाये जा रहे हैं। इस अवसर पर गंगा विचार मंच अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भरत पाठक, राजेश पाठक, जितेंद्र सिंह जित्तू, राजेश तिवारी, अवधेश तिवारी, मनोज लटौरिया, विनोद भारती आदि उपस्थित रहे।