जन आर्शीवाद यात्रा लेकर आज आएंगे क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार, मंत्री बनने के बाद क्षेत्र की जनता से लेंगे आशीर्वाद

छतरपुर। केंद्र सरकार में मंत्री बनाए गए क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर आज छतरपुर पहुंच रहे हैं। यात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत पूर्व मंत्री महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने जानकारी देते हुए बताया है कि डॉ वीरेंद्र कुमार को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाकर न केवल प्रधानमंत्री द्वारा हमारे संपूर्ण बुंदेलखंड का बल्कि हमारे छतरपुर जिले का भी मान सम्मान एवं गौरव बढ़ाया गया है। डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा अपने क्षेत्र की जनता का आर्शीवाद लेने हेतु, जनता के बीच पहुंचकर यह जन आर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है। हरपालपुर रेलवे फाटक से 8:30 बजे जन आर्शीवाद यात्रा प्रारंभ होकर ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए 12:30 बजे नौगांव नगर में प्रवेश करेगी। इसके पश्चात 2:30 बजे नौगांव नगर से छतरपुर के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। नौगांव से मऊ सहानिया होते हुए 4:30 बजे छतरपुर नगर में जन आर्शीवाद यात्रा प्रवेश करेगी। छतरपुर नगर में भ्रमण के उपरांत रात्रि विश्राम सर्किट हाउस छतरपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का रहेगा। दिनांक 27 अगस्त को सुबह 8:30 बजे पुन: जन आर्शीवाद यात्रा प्रारंभ होगी और यह यात्रा ढडारी, ललौली, चौका मातगुवा एवं गुलगंज होते हुए टीकमगढ़ जिले में प्रवेश करेगी।