डेली न्यूज़मध्यप्रदेश
मंत्री को काले झण्डे दिखाने की आशंका पर कांग्रेसी कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में, विधायक के हस्तक्षेप पर छूटे

नौगांव। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार की जन आशीर्वाद यात्रा जब नौगांव पहुंचने वाली थी तब पुलिस को सूचना मिली कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मंत्री को काले झण्डे दिखा सकते हैं। इसी आशंका के चलते नौगांव पुलिस ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं के पकड़े जाने की खबर क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित को लगी तो वे सीधे थाने पहुंच गए और पुलिस से बहस शुरू हो गई। विधायक ने डीएसपी शशांक जैन और टीआई अभिषेक चौबे के सामने इस मुद्दे को लेकर गहरी आपत्ति जताई। विधायक के हस्ताक्षेप के बाद इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने से छोड़ा गया। कांग्रेस ने कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है।