खास खबरडेली न्यूज़

जमीनी विवाद में चाचा द्वारा जलाए भतीजे की ग्वालियर में मौत, दादी सहित 5 चाचा बनाए गए थे आरोपी, दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में एक ही परिवार के सगे भाईयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद के दौरान एक 19 साल के युवक को उसके ही 5 चाचाओं के द्वारा जलाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब ग्वालियर में इलाजरत भतीजे की मौत हो गई है। मामले में मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर पुलिस ने 5 चाचाओं सहित दादी को भी आरोपी बनाया था। नौगांव थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष की तलाश की जा रही है। ये था मामलाजानकारी के मुताबिक नयागांव निवासी अशोक अनुरागी पीएनसी कंपनी में मजदूरी करता है। 31 अगस्त की सुबह वह मजदूरी करने छतरपुर चला गया था। घर में उसकी पत्नि चंपा, बड़ा पुत्र रवि, छोटा पुत्र कपिल और पुत्री निर्मला थे। मकान बनाने को लेकर अशोक का उसके भाई मथुरा, भानू, राजू, प्रकाश नरेन्द्र और दादी रामकली से विवाद चल रहा था। अशोक के मुताबिक मंगलवार सुबह जब वह काम पर गया उसी दौरान उसके परिवार के साथ उक्त आरोपी वाद-विवाद करने लगे। यही विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने 19 साल के कपिल के ऊपर कैरोसिन डालकर आग लगा दी थी। अशोक को आग लगने की खबर मिली तो वह तुरंत घर पहुंचा और बुरी तरह आग में झुलसे बेटे को टैक्सी से अस्पताल ले गया था। गंभीर हालत में जलने के कारण कपिल को जिला अस्पताल से ग्वालियर रिफर किया गया था जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब धारा 307, 302, 34 के तहत सभी को आरोपी बनाया है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि इस मामले में भानु प्रसाद एवं दादी रामकली को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!