डेली न्यूज़मध्यप्रदेश

कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्ष सहित 250 लोगों पर एफआईआर दर्ज क्यों हुई, जानिये वजह…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कांग्रेस विधायक समेत करीब ढाई सौ लोगों के खिलाफ यूनिवर्सिटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल आज सुबह कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार ने क्षेत्र के लोगों के साथ और अपने समर्थकों के साथ नगर निगम के मुख्यालय पर बड़ी तादाद में लोगों को इकट्ठा करके धरना दिया था।

सतीश सिकरवार का ये धरना 15 बिंदुओं को लेकर था। सतीश सिकरवार ने धरना प्रदर्शन के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोविड-19 हवाला देते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया था। बावजूद इसके आज सतीश सिकरवार ने अपने समर्थकों के साथ और क्षेत्र के लोगों के साथ बड़ी संख्या में निगम के मुख्यालय के सामने धरना दिया।

धरना दोपहर 11 से 1 बजे तक चला। उसके बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा समेत करीब ढाई सौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!