Video: पीएम मोदी को पसंद आया केंद्रीय मंत्री का डांस, खुद शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डांस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने खुद इसे शेयर किया और इसकी सराहना की है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है और स्थानीय लोगों के साथ किरेन रिजिजू इसमें नजर आ रहे हैं।
इसी वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू को ‘डिसेंट डांसर’ बताया है। वीडियो में रिजिजू सफेद शर्ट, ट्राउजर, जैकेट और जूते पहने हुए गांव वालों के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं। रिजिजू के साथ एक महिला भी पारंपरिक पोशाक में डांस करती नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं इस डांस के बीच बहुत मधुर संगीत भी लोग बजा रहे हैं। इनमें झांझ और ढोल की आवाज आ रही है इन्हीं आवाजों के बीच रिजिजू लोगों के छोटे से समूह के साथ पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य करते दिख रहे हैं। वहां खड़े लोग भी बारी-बारी से डांस कर रहे हैं और बाकी लोग ताली भी बजा रहे हैं।