This time a lot of IPL bookies were caught in Guna | गुना में इस बार जमकर पकड़ाए IPL सटोरिए: डांस सिखाने वाला कुछ वर्षों में बना करोड़पति; पढ़िए, किस सटोरिए पर कितने केस दर्ज – Guna News

रविवार को फाइनल मैच के साथ ही IPL 2024 का समापन हो गया। फाइनल मैच कलकत्ता और हैदराबाद के बीच खेला गया। इस बार जिले में IPL सटोरियों पर भी कई कार्यवाही हुईं। इससे पहले इतनी कार्यवाई उन पर कभी नहीं हुईं। कई बड़े सटोरियों को जिलाबदर किया गया, तो वहीं कई
.
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से जिले में कई बड़े सटोरिए सक्रिय हैं। IPL सट्टे की दम पर इन्होंने जमकर पैसा बनाया है। कुछ सटोरिए तो IPL के जरिए ही करोड़पति बन गए। वहीं दूसरी तरफ कई युवा इसके चंगुल में फंसकर अपना सब कुछ बर्बाद कर चुके हैं। कुछ को तो जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। जिले में कुछ लोग बड़े स्तर पर IPL सट्टा चलाते हैं। हालांकि, कुछ गैंग ने यहां से अपना व्यापार समेट लिया है और इंदौर, कोटा से ऑपरेट कर रहे हैं। इन गैंग के मुखिया जिले के बाहर बैठे हुए हैं। वहीं यहां अपने अंडर कुछ लोगों की टीम बना दी है, जो लिंक देकर चैन तैयार कर युवाओं से IPL पर सट्टा लगवा रहे हैं।
राकेश टैना पर 9 अपराध दर्ज
कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने 6 मई को बड़े सटोरिए राकेश उर्फ टेना को जिलाबदर कर दिया था। उस पर IPL सट्टे के कई केस दर्ज थे। 3 मई को ही उस पर कैंट थाने में FIR दर्ज हुई थी। एक युवक अक्षांश कुशवाह उसके इशारे पर काम कर रहा था और शाम को उसको सट्टे का हिसाब किताब देता था। कैंट पुलिस ने दोनों पर FIR दर्ज की थी। कलेक्टर ने बताया कि कोतवाली थाने के प्रतिवेदन पर उसे जिलाबदर का आदेश किया गया है। टैना पर कोतवाली थाने में ही उस पर 9 केस दर्ज हैं।
कुछ वर्षों में ही करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई
सूत्रों की मानें तो राकेश उर्फ टेना पिछले एक वर्ष से जिले के बाहर से IPL सट्टा ऑपरेट कर रहा है। उसने गुना में अपने नीचे एक पूरी गैंग तैयार कर ली है। इस गैंग में हिसाब किताब लेने वालों से लेकर गुना के युवाओं को लाइन देने वाले शामिल हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि राकेश टैना कुछ समय पहले तक शहर में एक डांस कोचिंग चलाता था। इस समय तक उसके पास कुछ नहीं था। कोचिंग से ही उसका घर चलता था। लेकिन, IPL के खेल ने उसे करोड़पति बना दिया। कुछ समय में ही उसने काफी प्रॉपर्टी बना ली। उसने कुछ समय पहले ही शहर में दो करोड़ की एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इसके अलावा उसने राजस्थान में एक मैरिज गार्डन भी बनाया है। इसमें भी करोड़ों का इन्वेस्टमेंट है।
राकेश उर्फ टैना।
राजा श्रीवास्तव पर 8 अपराध दर्ज
कलेक्टर ने 14 मई को एक और बड़े IPL सटोरिए ऋतिक उर्फ राजा श्रीवास्तव को जिला बदर किया था। वह शहर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहता है। उस पर सिटी कोतवाली में सट्टे के अलग अलग आठ मामले दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार इसने भी अपने नीचे एक गैंग बना रखी है। इसी के जरिए यह ऑपरेट करता है। इसके एक गुर्गे को पुलिस ने पिछले दिनों पकड़ा था। उसके मोबाइल में ही लगभग 19 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब किताब मिला था।

राजा श्रीवास्तव।
शैंकी सोनी पर तीन केस दर्ज
कलेक्टर ने पिछले महीने एक और बड़े IPL सटोरिए को जिलाबदर किया था। वह भी बड़े स्तर पर युवाओं को IPL पर सट्टा खिलवाता है। प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों से IPL सट्टे के नामी आरोपी शैंकी सोनी निवासी सराफा बाजार को जिलाबदर किया था। कलेक्टर ने उसे एक वर्ष के लिए गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़ की सीमा से बाहर जिलाबदर किया गया। 2022 के प्रतिवेदन के आधार पर उसे जिलाबदर किया गया।
बाजार में कराया अनाउंसमेंट
शैंकी सोनी के जिलाबदर होने का पहला मौका था जब किसी जिलाबदर आरोपी का बाजार में अनाउंसमेंट कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शैंकी सोनी के जिलाबदर होने का अनाउंसमेंट कराया और उस पकड़वाने वाले या उसका पता बताने वाले को ईनाम देने की भी घोषणा की। प्रशासन ने सराफा बाजार में उसके घर के आसपास अनाउंसमेंट कराया। सूत्रों की मानें तो सटोरियों पर जिलाबदर की करवाई न करने के लिए प्रशासन पर कई स्थानीय और प्रदेश के राजनेताओं ने भी दवाब बनाया था।

शैंकी सोनी।
Source link