21 year old girl committed suicide by hanging herself in Neemuch | नीमच में 21 साल की लड़की ने लगाई फांसी: घर में अकेली थी, पिता बोले- दूसरी चाभी से गेट खोला तो फंदे पर मिली – Neemuch News

नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र की यादव मंडी में रहने वाली एक 21 साल की युवती ने शनिवार शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय उसके घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका की पहचान खुशी यादव के रूप में हुई है, जो देवीसिंह यादव की बेटी थी।
.
मृतका के पिता ने बताया कि शाम को घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर होश उड़ गए। बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस युवती के इस कदम उठाने के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है।
Source link