मध्यप्रदेश

The girl consumed poison after being refused permission to go to her maternal home | मायके जाने से मना करने पर युवती ने खाया जहर: शिवपुरी जिला हॉस्पिटल में भर्ती; ससुर ने 4-5 दिन बाद जाने की बात कही थी – Shivpuri News


जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के ककरई गांव में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवति ने मायके जाने से मना करने पर यह कदन उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

.

जानकारी के अनुसार, अतर सिंह जाटव की शादी दो महीने पहले सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के चांढ गांव की रहने वाली प्रियंका जाटव से हुई थी। रविवार को प्रियंका ने मायके जाने की जिद की, लेकिन उसके ससुर बादाम जाटव ने फसल कटाई के 4-5 दिन बाद उसे मायके ले जाने की बात कही। इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।

जिला हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में सरसों की कटाई करने गए थे। जब प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत बैराड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!