मध्यप्रदेश

Jan Aakrosh Yatra reached Chhatarpur late evening | छत्रसाल चौराहे पर हुई आमसभा, अरुण यादव ने सरकार पर लगाए आरोप

छतरपुर (मध्य प्रदेश)9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। बुंदेलखंड के प्रभारी अरूण यादव के नेतृत्व में यह यात्रा देर शाम छतरपुर पहुंची। यहां आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को अरुण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि वे आगामी समय में वह पज्जन चाचा और नातीराजा का नामकरण करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2023 के चुनाव में राजनगर से विधायक नाती राजा का नामकरण तो वर्ष 2028 के चुनाव में छतरपुर से विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन चाचा का नामकरण कर दिया जाएगा।

यहां नामकरण का तत्पर वर्ष 2023 में इनके चुनाव जीतने और कांग्रेस की सरकार बनने पर नातीराजा को मंत्री बनाकर उनके नाम के आगे मंत्री लग जायेगा। तो वहीं वर्ष 2028 के चुनाव में पज्जन के चुनाव जीतने और कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री बनाकर उनके नाम के आगे मंत्री लग जाएगा जिससे उनका नामकरण हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गडब के घोषणा वीर हैं। उन्होंने अपने 18 साल के कार्यकाल में 24,000 घोषणाएं कि लेकिन अमल एक पर भी नहीं किया। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार में आने के बाद छतरपुर जिले को मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी।

विधायक बोले

सभा में विधायक आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 18 सालों से भाजपा की जनविरोधी सरकार के कारण महंगाई, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और तानाशाही चरम पर पहुंच गई है। इस सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के जीवन को बदतर बना दिया है। सरकारी कार्यों में 50 प्रतिशत कमीशन लेने वाले नेता और ठेकेदारों का साम्राज्य अपनी जड़ें जमा चुका है। भर्ती के नाम पर घोटाले करने वाली इस सरकार ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।

प्रदेश की जनता ने इस निरंकुश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपने आक्रोश को औजार बनाया है। जनता के इसी आक्रोश के साथ कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को विदा करने वाली है।


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!