Cadbury gold prices fell by Rs 100 in Indore | इंदौर में सोना केडबरी के रेट 100 रुपए गिरे: चांदी चौरसा का भाव 97100 रुपए प्रति किलो; मूंगफली तेल के दाम 40 रुपए तक उछले – Indore News

इंदौर सराफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला। सोना केडबरी 100 रुपए की गिरावट के साथ 95500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी चौरसा की कीमत 100 रुपए बढ़कर 97100 रुपए प्रति किलो हो गई।
.
बाजार में दोनों धातुओं में ग्राहकी कमजोर रही। सोने से बने गहनों में उपभोक्ता पूछताछ भी कम रही। चीन द्वारा ब्याज दरों में 0.1 प्रतिशत की कटौती की गई। इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 3235 डॉलर तक पहुंचा। यह ऊपरी स्तर 3243 डॉलर और निचले स्तर 3204 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 32.50 डॉलर तक पहुंची। इसका ऊपरी स्तर 32.51 डॉलर और निचला स्तर 32.11 डॉलर प्रति औंस रहा।
हल्दी की आवक घटने से उत्पादन की चिंता बढ़ी हल्दी के बोवनी क्षेत्रफल में वृद्धि के बावजूद मंडियों में आवक जैसी होना चाहिए वैसी नहीं होने से उत्पादन की चिंता सताने लगी है। इस सीजन में हल्दी की खेती का रकबा पिछले साल के 3 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 3.30 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक है।
हालांकि, प्रतिकूल मौसम की स्थिति, विशेष रूप से असामयिक वर्षा के कारण उत्पादन में आनुपातिक वृद्धि होने की उम्मीद कम है, जिससे नांदेड़ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक उपज पिछले वर्ष के 10.75 लाख टन उत्पादन की तुलना में 10-15 फीसदी कम हो सकती है, प्रकंद की वृद्धि और आकार इष्टतम स्तर से नीचे है और फसल सड़न के कुछ मामले देखे गए हैं। हालांकि उत्पादन संबंधी चिंताओं के कारण उत्पादक केंद्रों पर हल्दी की कीमतों में बड़ी मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है लेकिन आवक में उल्लेखनीय वृद्धि और निर्यात मांग में कमी के कारण बड़ी तेजी की स्थिति कम नजर आ रही।
अप्रैल-फरवरी 2025 के दौरान हल्दी का निर्यात साल-दर-साल 11.51 फीसदी बढ़कर 161,229.56 टन हो गया। हालांकि, फरवरी 2025 के निर्यात में 2024 के इसी महीने की तुलना में 2.97 फीसदी की गिरावट देखी गई। आयात के मोर्चे पर, भारत का हल्दी आयात अप्रैल-फरवरी 2025 के दौरान 55.21 फीसदी तक बढ़ गया, जो कम स्थानीय उत्पादन के बीच मजबूत घरेलू मांग को दर्शाता है। तकनीकी रूप से, बाजार में ताजा खरीदारी देखी जा रही है। इससे बाजार में मंदी के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे है।

इंदौर मंडी में मंगलवार को शकर की आवक 5 गाड़ी रही।
शकर की मांग कमजोर, भाव में गिरावट शकर में मांग कुछ कमजोर रहने और मिलों की भरपूर बिकवाली के चलते भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को इंदौर में शकर नीचे से 4150 और ऊपर में 4180 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली जा रही है।
खोपरा गोले की आवक मांग के अनुरूप नहीं होने और उत्पादक केंद्रों पर शॉर्टेज से कीमतें काफी ऊंची बोली जा रही है जिससे इंदौर में भी खोपरा गोले की कीमतों में 3-4 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। नारियल, खोपरा बुरे में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।
- शकर: 4150-4160 बेस्ट क्वालिटी 4170-4180, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4500, लड्डू 4900-5000, गिलास 5000-5200 रुपए क्विंटल।
- नारियल: 120 भरती 2350-2400, 160 भरती 2750-2800, 200 भरती 2800-2850, 250 भरती 2850-2900 रुपए प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 215-245 कट्टे में 205-210 रुपए प्रति किलो बोला गया। खोपरा बूरा 3800-5900 रुपए प्रति (15 किलो)।

इंदौर मंडी में बड़ी इलायची के रेट 1450 से 1550 के बीच है।
सौंफ मोटी 95 से शुरू, दालचीनी 255 तक कालीमिर्च 740 से 750, मिनिमटर 770 से 800, मटरदाना 825 से 850 हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265 जीरा 277 से 285, मीडियम 290 से 295, बेस्ट 300 से 310, सौंफ मोटी 95 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 300 से 315, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 780 से 790, बेस्ट 825 से 850, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260, जायफल 725 से 750, बेस्ट 780 से 790, जावत्री 1675 से 1750, बेस्ट 1850 से 1890, बड़ी इलायची 1450 से 1550, बेस्ट 1700 से 1800, पत्थर फूल 340 से 425, बेस्ट 480 से 485, बाद्यान फूल 425 से 465, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 385 से 400, ग्रीन 875 से 890, तेजपान 90 से 95, नागकेसर 935 से 940, सौंठ 370 से 395, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2700 से 2800, मीडियम 2900 से 3050, बेस्ट 3100 से 3200, एक्स्ट्रा बेस्ट 3200 से 3300, पान बार 2450 रुपए।

तरबूज मगज के भाव 525 से 550 और बादाम 760 से 770 के बीच है।
मुनक्का के रेट 350 से 925 के बीच काजू डब्ल्यू 240 नंबर 880-925, डब्ल्यू 210 950-1000, डब्ल्यू 320 नंबर 840 से 870, एस डब्ल्यू 300- 800 से 825, जेएच 840 से 870, टुकड़ी 780 से 820, बादाम इंडिपेंडेट 760 से 770, अमेरिकन 790-850, मोटा दाना 875 से 900 टांच 675 से 700, खसखस चालू 1050 से 1200, बेस्ट 1220 से 1325, दिल्ली टर्की खसखस 1150 से 1275, तरबूज मगज 525 से 550, खारक 90 से 110, मीडियम 120 से 140, बेस्ट 160 से 240, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 270 से 285, बेस्ट 310-320, चारौली 1850 से 1860, बेस्ट 1880 से 1900, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 950, बेस्ट 1150 से 1450, मखाना 960 से 1050 बेस्ट 1550 से 1600, पिस्ता ईरानी 1400-1450 मीडियम 1450-1500 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 900 से 1000, अखरोट 510 से 600, बेस्ट 625 से 825, अखरोट गिरी 1050 से 1225, जर्दालु 350 से 450, बेस्ट 600 रुपए।

उड़द 200 और तुवर में 100 रुपए की गिरावट दालों में बिक्री कमजोर रहने के कारण मिलर्स की तुवर और उड़द में मांग बेहद कमजोर बनी हुई है। इन दिनों में छावनी मंडी में नई गर्मी सीजन की उड़द की आवक चारों तरफ से देखी जा रही है जबकि उठाव कमजोर रहने के कारण किसान और व्यापारी दामों में कटौती कर माल हलका कर रहे है। इसके चलते मंगलवार को उड़द में करीब 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।
उड़द नया गर्मी घटकर 7200-7500 उड़द बेस्ट 7600-7800 उड़द मीडियम 6700-7000 हलका 3000-5000 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। वहीं तुवर में हलके और मीडियम क्वालिटी की आवक खूब हो रही है जबकि मांग जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है जिससे तुवर की कीमतों में भी 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000, महाराष्ट्र लाल 7000-7200, कर्नाटक 7000-7200 तुवर निमाड़ी 6400-6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई।
मसूर में भी उठाव कमजोर रहने से 50 रुपए घटाकर बोले गए। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी और हिंगोली जिलों में कुल 33 केंद्रों में से 9 मई 2025 तक 15 केंद्रों से 17,798 क्विंटल तुवर की खरीद की गई। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 11200, 44/46 10900, 50/52 9600, 58/60 8300 60/62 8200 रुपए प्रति क्विंटल है।

दलहन | भाव (रुपए प्रति क्विटंल) |
चना कांटा | 6000-6050 |
डंकी चना | 5100-5300 |
नया विशाल | 5750-5850 |
मसूर | 6350 |
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद | 7000 |
महाराष्ट्र लाल | 7000-7200 |
कर्नाटक | 7000-7200 |
तुवर निमाड़ी | 6400-6800 |
मूंग बेस्ट | 7700-7800 |
मूंग एवरेज | 7200-7500 |
उड़द नया गर्मी | 7200-7500 |
उड़द बेस्ट | 7600-7800 |
उड़द मीडियम | 6700-7000 |
उड़द हलका | 3000-5000 |
अब जानिए दालाें के दाम…रु. प्रति क्विंटल
- चना दाल: 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100
- मसूर दाल: 7800-7900 बेस्ट 8000-8100
- मूंग दाल: 8800-9000 बेस्ट 9200-9400
- मूंग मोगर: 9900-10000 बेस्ट 10300-10400
- तुवर दाल: 7800-7900 मीडियम 9000-9200 बेस्ट 9500-9600 ए. बेस्ट 10400-10600
- ब्रांडेड व्हाइटरोज तुवर दाल नई: 11000
- उड़द दाल: 9200-9300 बेस्ट 9400-9500
- उड़द मोगर: 9900-10000 बेस्ट 10100-10300

मूंगफली तेल के दाम 40 रुपए तक उछले
गुजरात तरफ से मूंगफली तेल की आवक पर्याप्त मात्रा में नहीं होने और बाजार में शॉर्टेज के कारण कीमतों में जोरदार तेजी दिखी। मंगलवार को मूंगफली तेल इंदौर 30-40 रुपए उछलकर 1400-1420 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
व्यापारियों का कहना है कि सिंगदाने की आवक में कमी के कारण मूंगफली तेल के प्लांट पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे है, जिससे तेजी को सपोर्ट मिला है। दूसरी ओर सोया तेल की कीमतें पिछले कुछ दिनों में निचले स्तर से कुछ सुधारी है।
हालांकि खुदरा बाजार में मांग अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। इस साल मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। मानसून के आने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी जिसके बाद ही खाद्य तेलों की मांग में इजाफा देखा जा सकता है। खाद्य तेल के लिए लंबी अवधि में धारणा मजबूत है क्योंकि हमें मौजूदा स्तर से किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दूसरी ओर भारी तूफान से अर्जेंटीना में सोयाबीन फसल पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सोयाबीन की बोवनी के लिए अमेरिका का मौसम अनुकूल बना हुआ है। अमेरिका में अबतक सोयाबीन की 65 फीसदी बोवनी पूरी हो चुकी है, जो औसत से ऊपर है।
चीन के अप्रैल महीने में अमेरिका से सोयाबीन आयात 43.7 फीसदी और ब्राजील से 22.2 फीसदी तक घटा है। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद वास्तविक व्यापार के इंतजार के साथ ब्राजील, चीन और यूरोप में विपरीत मौसम के कारण सीबॉट सोयाबीन के भाव मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि अमेरिका से सोयाबीन के एक्सपोर्ट का अनुमान है कि पिछले हफ्ते के मुकाबले 50 फीसदी कम होने के कारण तेजी पर लगाम लगी है। बायो-डीजल कार्यक्रम में बदलाव की उम्मीद और फैसले के करीब पहुंचने की चर्चा के साथ केएलसी में बढ़ोतरी के कारणसीबॉट सोया तेल के भाव भी मजबूत देखे गए।
इधर, मिले-जुले फंडामेंटल के कारण केएलसी स्थिर दिख रहा है। मंडी में सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300-6400 रायडा 5600 सोयाबीन 4300 रुपए प्रति क्विंटल।
लूज तेल: मूंगफली तेल इंदौर 1400-1420, मुंबई मूंगफली तेल 1410 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1230-1235 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1160-1165 इंदौर पाम 1280 मुंबई सोया रिफाइंड 1270 मुंबई पाम तेल 1225 राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1375, कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपए प्रति दस किलो।

प्लांट सोयाबीन भाव
अवी एग्री उज्जैन | 4375 |
बैतूल ऑयल सतना | 4530 |
बैतूल आयल | 4520 |
कोरोनेशन ब्यावरा | 4340 |
धीरेंद्र सोया नीमच | 4475 |
धानुका सोया नीमच | 4465 |
दिव्य ज्योति | 4360 |
हरिओम रिफाइनरी | 4425 |
आइडिया लक्ष्मी देवास | 4350 |
केपी सॉल्वेक्स निवाड़ी | 4450 |
खंडवा ऑयल | 4375 |
मित्तल सोया देवास | 4375 |
एमएस सॉल्वेक्स नीमच | 4425 |
नीमच प्रोटीन | 4475 |
पतंजलि फूड | 4345 |
प्रकाश पीथमपुर | 4360 |
प्रेस्ट्रीज ग्रुप देवास | 4350 |
रामा फास्फेट, धरमपुरी | 4275 |
राम जानकी एग्रीट्रेड, देवास | 4375 |
आरएच सॉल्वेक्स सिवनी | 4375 |
सांवरिया इटारसी | 4425 |
सालासर हरदा | 4425 |
सूर्या फूड मंदसौर | 4465 |
वर्धमान सॉल्वेंट (अंबिका) कालापीपल | 4375 |
विप्पी सोया देवास | 4350 |
कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2175 देवास 2175 उज्जैन 2175 खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए। |
Source link