खास खबरडेली न्यूज़स्पोर्ट्स/फिल्मी

विश्वविद्यालय के स्पोर्टस फेस्ट – 2023 के उद्घाटन सत्र का आयोजन हुआ

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के स्पोर्टस फेस्ट – 2023 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि अरविन्द पटेरिया विधायक राजनगर, विशिष्ट अतिथि ज्योति चौरसिया नगरपालिका अध्यक्ष छतरपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता ललिता यादव विधायक छतरपुर, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चैयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी एवं कुलसचिव विजय सिंह ने मॉं सरस्वती जी एवं स्वर्गीय बलवीर सिंह गौतम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। तत्पश्चात सभी अतिथिगणों ने खेल मैदान में फीता काटकर स्पोर्टस फेस्ट – 2023 के खेलों का प्रारंभ किया।स्वागत भाषण में चैयरमेन ने विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष से आज तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शरदीय ऋतु आते ही विश्वविद्यालय में छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रत्येक वर्ष स्वर्गीय बलवीर सिंह गौतम की स्मृति में स्पोर्टस फेस्ट का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि ज्योति चौरसिया ने खेल की महत्ता को बताते हुए कहा कि खेलकूद भी पाठ्यक्रम के अनिवार्य अंग होते हैं। वे छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान करते हैं। विश्वविद्यालय में बहुत-से खेल खेले जाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द पटेरिया ने खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मनुष्य जीवन का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन की सफलता है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ललिता यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर सफलता के पीछे कठिन परिश्रम और लगन होती है। प्रतिभाशील व्यक्ति अपनी कर्मठता से निर्धारित लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लेता है। कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी खिलाडिय़ों को पूरी तन्मयता के साथ खेल भावना से खेलना चाहिए द्वेष भावना से नहीं। आज क्रिकेट मैच के आयोजन में प्रथम मैच मानविकी सामाजिक विज्ञान संकाय बनाम इंजीनियरिंग संकाय के मध्य हुआ जिसमें इंजीनियरिंग संकाय की टीम विजयी रही। इंजीनिरिंग संकाय टीम के खिलाड़ी करन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच कृषि संकाय बनाम मैजेजमेंट संकाय के मध्य हुआ जिसमें कृषि संकाय विजयी रही। इस पारी के मैन ऑफ द मैच मनीष चुने गए।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!